अमरोहा
सड़क हादसे में बाइक फिसलने से एक की मौत एक घायल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलीगढ़ मार्ग पर अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र तीसरे मील के निकट पेट्रोल पंप के सामने हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सूरज उर्फ लाला 19 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ अपनी ननिहाल आया था।
दिल्ली के शाहदरा, निवासी सूरज उर्फ लाला गौरव पार्क गली नंबर 13 निवासी कक्षा बारहवीं के बाद कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करता था। वह अपनी मां के साथ गुरुवार को शाहपुर खुर्द अपनी ननिहाल आया था। शुक्रवार की दोपहर बाद मृतक अपने ममेरे भाई किरन पाल पुत्र परशुराम निवासी शाहपुर खुर्द की ससुराल आदमपुर से ये दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी तीसरा मिल के निकट सामने आ रहे दूर से बाइक सवारने एक साथ पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए बाइक मोड दी। जैसे ही युवक ने अपनी बाइक के ब्रेक लगाए तो बाइक सड़क पर गिर गई और दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल सूरज को तत्काल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूरज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां रूपवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह सीएचसी पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




