गोड्डा

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का जायजा लेने पहुंचे विधायक प्रदीप यादव

प्रशासन को दिए त्वरित मुआवजे के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पोड़ैयाहाट। ​मंगलवार को विधायक प्रदीप यादव ने पश्चिम क्षेत्र में ओलावृष्टि से बर्बाद किसने की फसल का जायजा लेने अंचल पदाधिकारी के साथ किसानों के खेत पहुंचे। प्रशासन को त्वरित किसानों के बर्बाद फसलों का मुआवजा देने का निर्देश दिया।जानकारी हो कि बीते 20 मार्च को गोड्डा जिला में आए भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड दिया।जिसमे पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत पसई और तरखुट्टा पंचायत के दर्जनों गांवों में प्रकृति का ऐसा कहर बरसा कि तैयार खड़ी फसलें पूरी तरह जमींदोज हो गई। जिसको देखते हुए  कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित किसानों से मुलाकात की।​
नुकसान का विवरण :
700 एकड़ फसल बर्बाद, मवेशियों की मौत ​विधायक के भ्रमण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ओलावृष्टि के कारण भारी तबाही हुई है। ​प्रभावित क्षेत्र पसई पंचायत के ग्राम काजरा, बेदराडीह, कानोली हारनवा, पड़ी मारिकटोला, पसई परसिया एवं तरखुटा पंचायत के बारातण्ड, धोबई, राजपुरा, तरखुटा, अखारा आदि गांव।​फसल क्षति: लगभग 700 एकड़ भूमि में लगी गेहूं, चना, सरसों, मकई और सब्जियों की फसल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।​
पशुधन की हानि:
भारी ओलावृष्टि की चपेट में आने से लगभग एक दर्जन मवेशियों की असामयिक मृत्यु हो गई है।​
मौके पर प्रशासनिक सक्रियता
​विधायक प्रदीप यादव ने स्वयं खेतों में उतरकर नुकसान की भयावहता को देखा। इस दौरान उनके साथ जिला प्रशासन की ओर से सीओ अमित किस्कू, राजस्व कर्मचारी जयशंकर झा और थाना प्रभारी महावीर पंडित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।​ इसके बाद त्वरित कार्रवाई के निर्देश ​किसानों की पीड़ा को देखते हुए विधायक ने मौके से ही मोबाइल फोन के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव, BHO और जिला आपदा प्रभारी प्रेमलता मुर्मू से वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ​नुकसान का अविलंब आकलन पूरा किया जाए।​पीड़ित किसानों और पशुपालकों को आपदा प्रबंधन विभाग के नियमों के तहत उचित मुआवजा जल्द से जल्द प्रदान किया जाए।​ यह किसानों के लिए अत्यंत कठिन समय है।पसीने से सींची गई फसलें आंखों के सामने बर्बाद हो गई हैं। सरकार और प्रशासन पूरी तरह किसानों के साथ है और हम सुनिश्चित करेंगे कि एक भी पीड़ित किसान मुआवजे से वंचित न रहे।​ इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, लक्ष्मण सिंह भवेश यादव, अखिलेश यादव, पवन मरिक, गोपाल यादव, नीलकंठ यादव, दिनेश यादव, कैलाश मण्डल, राजकिशोर राउत, बोलबम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button