गाजियाबाद

श्री शिव शक्ति दुर्गा हनुमान मंदिर में माता काली एवं माता शीतला की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा,

कलश यात्रा व प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। लोनी क्षेत्र के नाला रोड अम्बेडकर गेट लक्ष्मी गार्डन इंदिरापुरी स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा हनुमान मंदिर में आगामी 29 सितंबर 2025 को माता काली और माता शीतला की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली जाएगी और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था रहेगी।
आयोजन के संयोजक भाजपा नेता सन्नी कुमार मित्रा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे से होगा। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर क्षेत्र की विभिन्न गलियों से होकर पुनः मंदिर पहुंचेगी, जिसके बाद माता काली और माता शीतला की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न की जाएगी।
कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। क्षेत्रवासियों, पंडित मनोज शर्मा, लोकेश कुमार मोर्य, और ललित गौतम ने कॉलोनीवासियों एवं श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button