अमेठी

इंडेन्ट के अनुसार पौधे न देने की शिकायत

खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों को दिए पूरी संख्या में पौधे उठाने के निर्देश

एक ग्राम पंचायत के लिए आवंटित किए गए हैं 1765पौध

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। वन महोत्सव के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण के लिए ग्राम पंचायतों ने राजकीय पौधशालाओं से पौधों का उठान शुरू कर दिया है। अमेठी विकास खंड में मांग पत्र -इन्डेन्ट के अनुसार राजकीय पौधशाला द्वारा पौधे न देने की शिकायत सामने आई है।
ग्राम पंचायतों द्वारा उठान की प्रगति काफी धीमी है। अमेठी में रेलवे लाइन के किनारे स्थित पौधशाला से कटरा फूलकुंवरि,कटरा महारानी,नुंवावा,कोहरा और भीमी के ग्राम प्रधान पेड़ उठा चुके हैं। गुरुवार की शाम पांच बजे कोरारीगिरधरशाह के प्रधान ने एक हजार पौधे उठाए हैं। जिला पंचायत राज विभाग ने 6500, रेलवे ने 4000पौध उठाए हैं। लोक निर्माण विभाग ने 400पौध उठा है। कृषि विभाग की ओर से उप कृषि निदेशक ने 16000,नगर पंचायत की ओर से ई ओ ने 3500पौध उठाए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईं गंज ने 250और अमेठी ने 375पेड उठाए हैं।
राजकीय पौधशाला अमेठी लगभग 4.5लाख पौधे उपलब्ध हैं।
गुरुवार को दोपहर बाद एक तकनीकी सहायक के साथ कुछ लोग खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के पास पहुंचे और रेंजर की ओर से इन्डेंट को खारिज करने के बाद उसमें उल्लिखित संख्या के अनुसार पौधे न देने और छोटे पौधे देने की शिकायत की। खंड विकास अधिकारी ने शिकायत का निस्तारण करने का भरोसा दिया और कहा कि कोई भी प्रधान 1765पौध से कम न‌ उठाने के निर्देश दिए।
रेंजर मो इब्राहिम से पूछने पर उन्होंने कहा कि सभी विभागों और ग्राम प्रधानों को इन्डेन्ट के अनुसार ही पौधे दिए जा रहे हैं। छोटे पौधे यदि दिए जा रहे हैं तो जानकारी करके मना कर दिया जाएगा।एक साल से कम आयु के पेड़ नहीं दिए जायेंगे।

इनसेट

नव जात शिशुओं को एक पेड़ के साथ प्रमाण पत्र दे रहा वन विभाग

अमेठी। घर परिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधरोपण से जोड़ने के लिए वन विभाग ने एक नई स्कीम लांच की है।एक पेड़ मां के नाम,-थीम के अनुसार पौधरोपण को आगे बढ़ाने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों से नव जात शिशुओं की सूची मंगाई गई है। एक जुलाई से सात जुलाई तक जन्म लेने वाले सभी बच्चों के माता-पिता को एक पेड़ और प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। स्कीम 7जुलाई तक चलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button