झांसी
महापौर ने ओरछा मार्ग के लिए सीएम से मांगे 38 करोड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी । महापौर बिहारी लाल आर्य विगत दिवस लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके उनको नगर निगम की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी । इस दौरान महापौर ने झांसी से ओरछा तक जाने के लिए सड़क को फोरलेन करने की मांग की महापौर ने सीएम को बताया झांसी से ओरछा को जोड़ने वाली सड़क की हालत खराब है यह मार्ग काफी सकरा है । इस वजह से यहां ट्रैफिक का बहुत अधिक दबाव रहता है लेकिन चौड़ा मार्ग न होने की वजह से जाम लग जाता है इसके लिए झांसी ओरछा मार्ग को फोर लेन करने के लिए 38 करोड रुपए की मांग की है महापौर के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जल्द ही मांग पूरी करने का भरोसा दिया ।

