अमरोहा
अमरोहा में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
6 चोर और एक ज्वैलर गिरफ्तार, 6.5 लाख के जेवर और नकदी बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। एसपी अमित कुमार आनंद ने एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान रजबपुर थाना क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में हुई चोरियों का खुलासा किया। पुलिस ने मुरादाबाद के 6 चोरों और एक ज्वैलर को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से साढ़े तीन लाख रुपए के आभूषण और 3 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में इरफान और फरमान (दोनों बुद्धा के पुत्र), रिजवान और फुरकान (दोनों उमर के पुत्र), अनीश (रईस अहमद का पुत्र) और सलमान (नसरत का पुत्र) शामिल हैं। इनके साथ ज्वैलर सचिन रस्तोगी (चंद्रपाल रस्तोगी का पुत्र) को भी गिरफ्तार किया गया, जो चोरी के जेवर खरीदता था।
छोटा हाथी वाहन का करते थे प्रयोग
गिरोह छोटा हाथी वाहन का इस्तेमाल करता था। ये लोग सुनसान इलाकों और गांवों के बाहरी हिस्सों में स्थित घरों को निशाना बनाते थे। गिरोह ने रजबपुर थाना क्षेत्र में दो सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल पांच चोरियां की हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सभी सदस्य शातिर अपराधी हैं। इन पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं और ये पहले भी जेल जा चुके हैं।



