सिंगरौली

सरकारी चारागाह भूमि पर कब्जे का आरोप 

सरपंच समेत कई लोगों को तहसीलदार की नोटिस...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम कोरसर कोठार में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी इन्द्रजीत मौर्य पिता गोमती प्रसाद द्वारा म.प्र. भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई गई है। जहां पर आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम कोरसर कोठार पटवारी हल्का कोरसर पैपखार की कई शासकीय भूमि—आराजी क्रमांक 495, 497, 499, 501 सहित अन्य खसरा नंबर—जो चारागाह एवं आम निस्तार के लिए सुरक्षित हैं, उन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर मकान एवं काश्त कार्य किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार इन भूमियों का उपयोग वर्षों से पशुओं के चरागाह और ग्रामीणों के सार्वजनिक उपयोग के लिए होता रहा है, लेकिन कथित कब्जे के कारण ग्रामीणों का निस्तार प्रभावित हो रहा है।
आवेदन में ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच विद्यासागर तिवारी सहित अन्य व्यक्तियों पर प्रभाव का उपयोग कर शासकीय भूमि पर अनाधिकृत कब्जा बनाए रखने का आरोप लगाया गया है। मामले में शीतलराम तिवारी सहित अन्य नाम भी शिकायत में शामिल बताए गए हैं।तहसीलदार कार्यालय द्वारा संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने अवैध कब्जा और निर्माण कार्य पर रोक लगाने, अर्थदंड लगाने तथा कब्जा हटाने की मांग की है। अब इस मामले में प्रशासनिक जांच और आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button