जामताड़ा

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की पुष्टि हेतु कर्माटांड़ पंचायत का लिया जायजा

Karmatand Panchayat was inspected to confirm the beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana

सिराज अंसारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरोजामताड़ा। कर्माटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभुकों की पुष्टि और भौतिक सत्यापन को लेकर शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय की ओर से निरीक्षण अभियान चलाया गया। प्रखंड के वरिष्ठ अधिकारी कृष्णा मंडल के नेतृत्व में यह निरीक्षण पंचायत स्तर पर किया गया, जिसमें पूर्व में पंचायत सचिव एवं सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मियों द्वारा चयनित योग्य लाभुकों की सूची की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने लाभुकों के घरों का स्थलीय दौरा कर यह सुनिश्चित किया कि लाभार्थी योजना के लिए वास्तव में पात्र हैं या नहीं। साथ ही योजना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच भी की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल उन्हीं जरूरतमंदों को मिले जो वास्तविक रूप से इसके हकदार हैं। कृष्णा मंडल ने बताया कि सूची में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। पात्रों को लाभ देना और अपात्रों को बाहर करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि लाभुकों का चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो। निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधि विमल गुप्ता, राजेश गुप्ता उप मुखिया राजकुमार मंडल, हैदर अली मंगल मुर्मू समेत कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने भी अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन सतर्क है और समय-समय पर ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button