पाकुड़

पाकुड़ जिले में धूमधाम से मनाया गया मुहर्रम त्यौहार

Muharram festival was celebrated with great pomp in Pakur district

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पवित्र मुहर्रम त्यौहार को पाकुड़ जिला वासियों ने आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला प्रशासन के द्वारा निर्देशित गाइडलाइन व समय- अवधि व रुट चार्ट के मुताबिक सभी समितियों ने अनुपालन करते हुए मुहर्रम के मद्देनजर जुलूस-ए ताजिया निकाला और पूर्व की भांति चहल-पहल के साथ दिवान ए- पीर इशाकपुर पहुंचे। साथ ही अकिदत के साथ रस्म अदायगी के साथ समापन हुआ। इस दौरान जिला प्रशासन एक्टिव देखे गये। काफी सुरक्षा व्यवस्था व कड़ी निगरानी के बीच जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस के द्वारा हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। साथ ही डीसी – एसपी के निर्देशानुसार सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी पल – पल की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। वही मुहर्रम के मौके पर निकाले गये जुलूस में लोग तरह- तरह के कलाबाजी करते हुए नजर आये। इस दौरान बड़ों के साथ छोटे बच्चे समेत युवाओं और किशोरों के चेहरे पर मुहर्रम की महकती खुशबू की संदेश संचारित होता हुआ समाज में आपसी भाईचारे का एक उत्कृष्ट आयाम स्थापित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button