बागपत

बड़ौत की प्रतिभा को राष्ट्रीय सम्मान

सुरभि जैन और पारस जैन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र की दो प्रतिष्ठित हस्तियों, ज्योतिषाचार्य सुरभि जैन और उनके भाई समाजसेवी-पत्रकार पारस जैन को उनके-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ पीस एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर की कई प्रमुख विभूतियों को समान रूप से सम्मानित किया गया।

सुरभि जैन को ज्योतिष विज्ञान में उत्कृष्ट शोध और समाज में जागरूकता फैलाने हेतु, जबकि पारस जैन को पत्रकारिता और समाज सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। गौरतलब है कि इनके पिता कमल कुमार जैन स्वयं एक वरिष्ठ पत्रकार हैं और नेशनल टेलीविजन में कार्यरत हैं।

इस उपलब्धि पर बड़ौत नगर और विशेष रूप से वैश्य समाज में हर्ष का वातावरण है। जैन समाज के अनेक लोगों ने दोनों को बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माता-पिता ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल, पूर्व सीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा, विश्वास चौधरी, शिखरचंद जैन, व्यापारी नेता अंकुर जैन, अमित जैन विक्की, मुदित जैन, संजय जैन आदि शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button