बरेली
पर्वतीय समाज की रामलीला के लिए उमेश और आनंद निर्देशक चुने गए

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पर्वतीय समाज (रजि.) बरेली की एक बैठक विद्युत निरीक्षण अतिथि गृह में आहूत की गई। बैठक में अक्टूबर माह में होने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम पर आधारित रामलीला के पूर्वाभ्यास,स्मारिका छापने पर विचार किया गया, इस बैठक में रामलीला का निर्देशक उमेश बिनवाल और आनंद सिंह मेहता को बनाया गया। पूर्वाभ्यास 03 अगस्त से 60वें रामलीला महोत्सव का आरम्भ होगा। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया ,महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट,सलाहकार कुँवर सिंह बिष्ट,वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी ,संरक्षक गिरीश चंद्र पांडे,कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट, कैप्टन शेर सिंह बिष्ट, सह कोधाध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट,विनोद तिवारी,राजेन्द्र सिंह बिष्ट, पूरन जोशी,सुन्दर सिंह मेहरा,बालम सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा,संजय नेगी, पुष्कर सिंह वोहरा,दिनेश जोशी, शुभाशीष जोशी, किशन सिंह नेगी, रवि क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।



