सिंगरौली

कुंदवार चौकी प्रभारी समेत 11 पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया लाइन अटैच

आपराधिक प्रकरण दर्ज होने और विभागीय जांच लंबित होने पर की गई कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । जिन पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और जिनकी विभागीय जांच चल रही है। ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु हो गई है। आपराधिक प्रकरण और विभागीय जांच में फंसे जिले के 11 पुलिस कर्मियों को एसपी मनीष खत्री ने लाइट अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें चौकी प्रभारी से लेकर सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। लाइन अटैच होने वालों में कुंदवार चौकी प्रभारी बालेंद्र त्यागी, एएसआई विजय पटेल, अमित द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, शिवेंद्र सिंह, विपिन तोमर, विपुल पाठक, पुष्पराज सिंह, फतेबहादुर सिंह, अशोक यादव, समीर धुर्वे शामिल हैं। इन सभी को तत्काल प्रभाव से पुलिस थानों और चौकियों से हटाकर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि जिले में पदस्थ कई थाना प्रभारियों की भी विभागीय जांच दूसरे जिलों में चल रही है। वहीं कुछ का नाम लोकायुक्त में दर्ज प्रकरणों में भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि संबंधितों की पूरी जानकारी आने के बाद एसपी मनीष खत्री उनको भी लाइन में पदस्थ करने का आदेश जारी कर सकते हैं। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों की जानकारी भी दूसरे जिलों में पदस्थापना के दौरान की मंगाई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button