बरेली
नागालैंड पुलिस की सूचना पर दबिश में दो महिला गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र स्थित मेगा सिटी में नागालैंड पुलिस की सूचना पर एएनटीएफ की टीम ने दबिश देकर बेलकला बोकाजन असम निवासी प्रियंका दास और मेगा सिटी निवासी सिमरन कौर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 211 ग्राम हेरोइन और 265 ग्राम अफीम समेत एक तमंचा बरामद हुआ है। जबकि, मौके से दो सगे भाई आरोपी फरार हो गए। जिनकी पहचान जगजीत सिंह और गुरुप्रीत के रुप में हुई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।



