मुरादाबाद

मुरादाबाद में मौसम का कहर, घर गिरने से 8 साल के बच्चे की जान गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। जिले के कुंदरकी ब्लॉक अंतर्गत गुरेर गांव में सोमवार रात तेज मूसलाधार बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के चलते गांव में एक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में आठ वर्षीय मासूम अफसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल मां को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया
सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर मां-बेटे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। घायल मां को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था और लंबे समय से उसी जर्जर मकान में रह रहा था। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
प्राकृतिक आपदा के इस हादसे ने एक बार फिर जर्जर और कच्चे मकानों में रह रहे ग्रामीण परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button