झुंझुनू
गारिंडा प्रकरण धरना-प्रदर्शन और अनशन जारी एएसपी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं पिलानी। गारिंडा सामुहिक दुष्कर्म प्रकरण में डॉ भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थल पर नाबालिग बहन को न्याय दिलवाने के लिए भीम आर्मी एकता मिशन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। कैलाश दास महाराज ने बताया कि बुधवार को अनशन पर सत्यवान इनदासर पूर्व भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष, रवि मरोड़िया गाडराटा भीम आर्मी प्रदेश सचिव, विकास आल्हा भीम आर्मी जिलाध्यक्ष झुंझुनूं, प्रीतम बिजोली भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष सूरतगढ़, सोमवीर आजाद भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष राजगढ़, मनोज कुमार नवां, मदनलाल कुमार नवां बैठे। धरना-प्रदर्शन स्थल पर अतरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा, पिलानी थाना अधिकारी रंनजीतसेवदा को ज्ञापन दिया गया। जब तक आरोपी गिरप्तार नहीं होते है तब तक धरना-प्रदर्शन और अनशन जारी रहेगा। इस दौरान बलवीर सिंह काला, पितराम काला विधायक पिलानी, रामानंद आर्य, जिला मंत्री रवि चंदेलिया,पिलानी तहसील अध्यक्ष प्रोफेसर चेतराम लिखवा, मलसीसर तहसील अध्यक्ष योगेश कुमार टंडन, तहसील उपाध्यक्ष शुभकरण बसवाला,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम इंडाली, सोमबीर आजाद राजगढ़,मुकेश रामपुरा, प्रेम कुमार, प्रवीण, राजेंद्र, एडवोकेट सुनील, एडवोकेट अशोक, जेठूराम, सरपंच पूर्णमल झेरली, बलबीर काला, जिला संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष रामानंद आर्य, प्रदेश सचिव रवि मरोडिया, हरिराम खुडानिया, शीशराम गोठवाल, डॉक्टर हरिसिंह सांखला, हरिओम काला, ओमप्रकाश सेवदा, ओमप्रकाश सुनिया, राधेश्याम चिरानिया, संदीप गोठवाल, राजेश गोठवाल, कपिल कुमार गोठवाल, संदीप पाटिल,मिश्रुराम, पिंकी, विमला देवी, कमला, सुनीता देवी उपस्थित रहे।



