झुंझुनू

शिमला में 251 प्रतिभाओं का सम्मान अन्न बचाओ का दिया संदेश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनू। जिले के अन्तिम छोर पर बसे गांव शिमला में पत्रकार व प्रसिद्ध साहित्यकार टी सी प्रकास की जयन्ती पर आयोजित भारत राष्ट्र गौरव पुरस्कार समारोह में 251 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा 19 को मानद डी लिट की उपाधि प्रदान की। समारोह राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री डाॅ जितेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर अन्न बचाओ अभियान के पम्पलेेट वितरित किए गए। इस अभियान की पूर्व मंत्री ने सराहना की। मंच से जयपुर से पधारे ओ पी गुप्ता एडवोकेट एवं अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष ने अभियान की प्रशंसा करते हुए एक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया कि विवाह शादियों मे जीरो पर्सेन्ट जूठन काउन्टर बनाकर प्लेट एक ही स्थान पर रखने की व्यवस्था करें इससे जूठन छोङने का प्रतिशत बहुत कम हो जायेगा। वहीं शेखावाटी हस्तशिल्प मेले में उपस्थित होकर मेले में लगी दुकानों पर अन्न बचाओ अभियान के पम्पलेेट वितरित किए। इससे जिले के बाहर भी संदेश पहुंचेगा। कई दुकानदारों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए अभियान की प्रशंसा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button