मथुरा

व्रन्दावन में पिंक टॉयलेट से परिवारों को हटाया

अब पुरुष बैठे नहीं दिखेंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में पिंक टॉयलेट के बाहर अब पुरुष बैठे नजर नहीं आएंगे। वहीं पास ही बने कमरे में जो परिवार रहते हैं, उन्हें भी दूसरा ठिकाना देखना होगा। इन परिवारों को पांच दिन का समय दिया गया है। वहीं कुछ को हटा भी दिया गया है। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ने महिलाओं की इस परेशानी को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद जहां एक ओर कार्यदायी संस्था की नींद उड़ी तो निगम के अधिकारियों ने भी सर्वे कराकर कार्रवाई शुरू कर दी। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर पिंक टॉयलेट के रख-रखाव का जिम्मा उज्जवला ब्रज संस्था पर है। हालांकि पिंक टॉयलेट के पास बने एक कमरे में संस्था ने एक महिला को रहने की इजाजत दी थी, लेकिन कुछ समय से महिला का पूरा परिवार ही वहां आकर रहने लगा। कई बार तो महिला टॉयलेट बाहर पड़ी चारपाई पर पुरुष बैठे नजर आए। सोमवार को उज्जवला ब्रज संस्था के मैनेजर कुलदीप दीक्षित मौके पर पहुंचे और पिंक टॉयलेट के बार से न केवल चारपाई हटवाईं, बल्कि टॉयलेट पर पर्दा भी डलवाया। पास बने कमरे में रहने वाली महिला को भी निर्देश दिए कि अगर परिवार सहित रहना है तो कमरा खाली कर दें। यहां कोई भी पुरुष नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर इसकी चेकिंग भी कराई जाएगी। इस समस्या को दूर कराने के लिए नगर निगम की टीम ने पिंक टॉयलेट में व्यवस्थाओं को चेक किया है।अपर नगरायुक्त सीपी पाठक का कहना है कि महिला टॉयलेट के बाहर पुरुष किसी भी सूरत में नहीं रहेगा, अगर दोबारा ऐसा हुआ तो संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button