मथुरा

विहार से मथुरा में बीएड का पेपर देने आई महिला की छत से गिरकर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में गेस्ट हाउस की छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। वह बिहार से बीएड परीक्षा देने मथुरा आई थीं। बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के कटरा निवासी पूजा (24) बीएड परीक्षा देने के लिए अपने पति गुड्डू और ढाई वर्षीय बेटे के साथ 25 मई को मथुरा आई थीं। परिवार गोविंद नगर के जयसिंहपुरा स्थित अन्नू सेवा सदन गेस्ट हाउस में ठहरा था। 18 जून तक गेस्ट हाउस में ठहरने की योजना थी।  पूजा संदिग्ध परिस्थिति में गेस्ट हाउस की छत से नीचे गिर गईं। पति गुड्डू कुमार ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह पूजा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के शव पति को सौंप दिया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button