ललितपुर

थाना प्रांगण बार मे शांति समिति की बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर : बार सावन  के पवित्र माह व मुस्लिमों के त्यौहार मोहर्रम के मद्देनजर थाना प्रांगण में पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह की  अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें मोहर्रम जुलूस के बारे में मुस्लिम वर्ग के लोगों से जानकारी प्राप्त की एवं ताजिया निकलने वाली रूट चार्ट के बारे में उपस्थित लोगों को बताया गया इस अवसर पर सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वही नव आंगनतुक थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया नें लोगों से परिचय  प्राप्त किया एवं बैठक में आये सभी समुदाय और सभ्रान्त नागरिको से कस्बे में व्याप्त समस्याओ के बारे में जानकारी ली व उनके निदान पर चर्चा हुई ग्राम प्रधान से साफ सफाई की व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया  इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी, अकील खा, नसीम खान, भूपेन्द्र सिंह,  जितेंद्र सेवरिया, राम लखन, जब्बार अली, मतीम खान, राजेंद्र लोधी, शहीद खान,  के अलावा क्षेत्र के हिंदू या मुस्लिम वर्ग के सभी लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button