सिंगरौली

सीवरलाइन के गड्डे में बस फंसने से यात्री हुए परेशान, नगर निगम अनजान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सीवरेज का काम करने वाले ठेकेदारो के द्वारा आधा अधूरा कार्य कराया जा रहा है जिसके चलते आए दिन जाम के साथ साथ भारी वाहनो को फंसते देखा होगा यदि समय रहते नगर निगम संबंधित विभागो ने घ्यान नही दिया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जवाबदेही नगर निगम प्रशासन की स्वयं की होगी। वस मालिक द्वारा अपना पैसा लगाकर फंसे हुए वाहन को निकाला जा रहा है यदि बस मालिक की गलती होती तो बात अलग है ऐसे समय ना तो पुलिस से कोई आया और ना ही नगर निगम की ओर से कोई संबंधित अधिकारी आया यदि बस में सवार किसी व्यक्ति की घटना में मौत हो जाती तो प्रशासन रात दिन खड़ा रहता सिंगरौली का दुर्भाग्य है यहाँ ना तो कोई सही नेता है ना ही कोई अधिकारी हर जगह भ्रस्टाचार का आलम है कई वार समाचार पत्रों इलेक्ट्रानिक मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाने का प्रयास भी किया गया मगर संबंधित विभाग के द्वारा इसे नजर अंदाज कर दिया गया।
सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क के गड्डे में रविवार की रात एक बस फंस गई। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से वैढ़न आ रही थी बस गनियारी के पास पहुंची तभी सीवर लाइन के मलबे में फंसकर स्लिप हुई और गड्ढे में जाकर फंस गई। सीवर लाइन के गड्ढे में बस के फंसने से यात्री बड़ी मुश्किल से नीचे उतर पाये। बताया जा रहा कि सीवरलाइन बिछाने के लिए अंबेडकर चौक से लेकर गनियारी तक की सड़क महीनों पहले खोदी गई थी, जिसकी मरम्मत आज तक नहीं की गई है। पानी बरसने से मिट्टी सड़क पर फैल जाती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button