बाराबंकी
उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसा में निकाली गई स्कूल चलो अभियान व विशेष संचारी रोग नियंत्रण के तहत रैली
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मसौली स्कूल चलो अभियान व विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसा प्रांगण से निकली रैली का समापन प्राथमिक विद्यालय बांसा द्वितीय में किया गया। रैली का शुभारंभ सदस्य जिला पंचायत राम सिंह वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नितिन मौर्या , प्रधान प्रतिनिधि राम सिंह यादव व खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसा, प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय के बच्चे शामिल हुए। कार्याक्रम में आगंतुकों ने एक पेड़ मां अभियान के तहत पौधरोपण कर बच्चों को पौधे लगाने के प्रति प्रेरित किया।बच्चों को सम्बोधित करते हुए सदस्य जिला पंचायत राम सिंह वर्मा भुल्लन ने कहा कि प्यारे बच्चों घरों व स्कूल को स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। आप सभी खूब पढ़े और पढ़ लिखकर अपने माता पिता का नाम रोशन करें। पूर्व मंडल अध्यक्ष
नितिन कुमार मौर्य ने संचारी रोगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जब आप बीमार हो तो अपने माता पिता को जानकारी दे और चिकित्सक से सलाह लें। बाजार की चीजों को खाने से परहेज करें। प्रधान प्रतिनिधि राम सिंह यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर स्वच्छता अभियान पर चर्चा की।खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्रकुमार ने स्कूल चलो अभियान रैली के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को विद्यालय में नामंकित कराना है। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से लड़ाई जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, इंसेफेलाइटिस रोगों से हमारा परिवार और समुदाय मुक्त रहें। इस मौके पर प्रधानाध्यापक गायत्री जायसवाल, रचिता देवी, अर्चना वर्मा, मो जुबेर,विनीत रॉय, कुमुद निगम ,मो सलीम, अनुदेशक सोनम वर्मा,तारा देवी, गिरीश चन्द्र यादव, संकुल प्रभारी ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, नसरीन फातिमा, प्रिया, आलोक मौर्या, जगदीश प्रसाद ,नितिन मोर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



