जालौन

करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों का विधायक ने किया भूमि पूजन

 क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। शनिवार को कालपी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कदौरा विकास खण्ड की दो महत्वपूर्ण सड़कों के चैड़ीकरण एवं निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये की लागत व्यय की जा रही है, जिससे क्षेत्रीय आवागमन व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत परासन में स्थित प्राचीन एवं पौराणिक ऋषि पाराशर मंदिर से हरिशंकरी तक की सड़क का निर्माण एवं चैड़ीकरण लगभग 8.25 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। यह सड़क क्षेत्र की आस्था और आवागमन दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। सड़क निर्माण के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इसी क्रम में ग्राम इटौरा में बेतवा नदी के पुल से काशीखेरा तक लगभग 22 किलोमीटर लंबी सड़क के चैड़ीकरण का कार्य भी शुरू किया गया, जिसकी लागत करीब 76.49 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इस मार्ग पर कई बालू घाट स्थित हैं, जहां दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। वर्तमान में संकीर्ण सड़क के कारण जाम और दुर्घटनाओं की समस्या आम बात थी, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विधायक ने कहा कि सड़क की चैड़ाई बढ़ाकर लगभग 10 मीटर किए जाने से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी इसी तरह के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और विधायक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन विधायक ने दिया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी अंचल शर्मा (एई) एवं जितेंद्र कुमार (सहायक अभियंता, खंड-3, पीडब्ल्यूडी जालौन) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राहुल पांडे, राधे पाठक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राजू पाठक, पवनदीप निषाद (प्रधान, व्यास मंदिर), मनोज पांडे, अनुराग द्विवेदी, करण सिंह, शिव प्रसाद सिंह, धरणीधर यादव, कारण तिवारी, शीलू चतुर्वेदी, घनश्याम यादव, निखिल पांडे, पप्पू पांडे, डॉ. विनोद पुरवार, भगवत सिंह, अंकुल शास्त्री सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button