रामपुर शाहबाद
दावत खाकर घर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। भीतरगांव से दावत खाकर अपने गांव ऊंचागांव जा रहे बाइक सवार जितेंद्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार के पैर की नस कट गई, जिससे बाइक सवार के पैर से बहुत खून बह गया। राहगीर घायल को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार को उपचार देकर रेफर कर दिया।

