गोड्डा
एसएम कॉलेज, पोड़ैयाहाट में प्रतिभा सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा ,पोड़ैयाहाट : प्रखंड अंतर्गत सूरज मंडल कॉलेज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन की ओर से 19 जून को आयोजित किए जाने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक प्रदीप यादव सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर व्यक्तिगत अभिरुचि ले रहे हैं।
प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से मंगलवार को शासी निकाय की बैठक अध्यक्ष सह विधायक प्रदीप यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में कॉलेज के प्राचार्य को प्रखंड के कुल 21 विद्यालय के प्रधानाचार्य को सूचना देने का निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, गोड्डा के सिविल एसडीओ एवं प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवी अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। बैठक में कॉलेज के सचिव दीप नारायण भगत, विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा, प्राचार्य सुबोध झा, राजकिशोर, निर्मल मंडल, महेंद्र कुमार, राजीव कुमार, सपन कुमार मंडल, राजेंद्र ठाकुर, विशाल भगत मौजूद थे।



