मथुरा

मजदूर की नृशंस हत्या, गोली मारी, फिर ईंट से सिर कुचकर यूबक की कर दी हत्या

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा : सुरीर कोतवाली क्षेत्र में मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 24 वर्षीय गौरव पुत्र नरोत्तम उर्फ शिम्मू निवासी नगला मौजी मजदूरी करता था। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वह ट्रैक्टर-ट्राॅली में ईंट भरने के लिए गया था। देर शाम तक जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद उसकी तलाश की गई, मगर कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार-शनिवार की रात करीब दो बजे सुरीर पुलिस को सूचना मिली कि नगला फौंदा जाने वाले माइनर के समीप खेतों में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष अभय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। रात में अंधेरा होने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर डाले गए फोटो से मृतक की पहचान हो गई। इधर, हत्या की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में आसपास के ग्रामीण व महिलाएं थाने पर पहुंचीं और हंगामा कर दिया। सभी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हंगामा करने वालों की संख्या को देखते हुए आसपास के थानों से बल बुलाकर तैनात किया गया। काफी मशक्कत के बाद हंगामा करने वाले शांत हुए। युवक गौरव की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button