ललितपुर

टीम भावना के साथ खेले खिलाड़ी : राज्यमंत्री

केजीएन को हराकर बार इलेविन ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में किया प्रवेश

राज्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक ने खिलाडियों का परिचय लेकर बढ़ाया हौंसला
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। बार विकासखंड के ग्राम नागारा में श्रीतुवन सरकार कप का शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें केजीएन ललितपुर एवं बार एलेविन टीम मध्य खेला गया। टूर्नामेंट श्रीतुवन सरकार के महंत रामलखनदासजी महाराज ने 21 दिसम्बदर 2025 को उद्धाटन कर मैच का शुभारंभ किया था, जिसमें शनिवार को राज्यमंत्री मनोहर लाल एवं पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने संयुक्त रूप से खिलाडिय़ों का परिचय लिया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि खिलाडिय़ों को टीम भावना के साथ खेल खेलना चाहिए। इसके बाद मैच का शुभारंभ कराया गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बार एलेविन ने निर्धारित 15 ओवर में 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केजीएन ललितपुर की टीम निर्धारित 15ओवर में केवल 112 रही ही बना सकी और उसके सारे खिलाडी ऑल आउट हो गए। मैच के मेन ऑफ द मैच रहे। जिन्होंने 14 गेंदों में 31 रन बनाए एवं 4 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट लिए। आयोजक आशीष लिटोरिया रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button