गाजियाबाद
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा गाजियाबाद द्वारा एकता पदयात्रा का आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी कीजिला इकाई गाजियाबाद द्वारा लौह पुरुष परम श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 18 नवम्बर 2025 को भव्य एकता पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 9 बजे श्रीराम प्लेस मैरिज होम, इंद्रापुरी, लोनी से किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चैन पाल सिंह करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में लोनी विधानसभा के विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर तथा गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता बसंत त्यागी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला संगठन ने बताया कि इस पदयात्रा में जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों—माननीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षों के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रकोष्ठ एवं विभाग संयोजक तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहभाग करेंगे।
जिला कार्यालय भाजपा गाजियाबाद की ओर से सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर एकता और राष्ट्रीय अखंडता के संदेश को मजबूत करने की अपील की गई है।

