धर्मभरत पुर

भुसावर में दुर्गा अष्टमी पर निकलेगा मां दुर्गा का झंडा 

 मां ज्वाला को शहर में करवाया जाएगा नगर भ्रमण 

आकर्षक झांकियो के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर कस्बे में वर्षों से अनवरत चली आ रही परम्परा को कायम रखते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर महागौरी के स्वरूप में पूजा अर्चना करते हुए मां ज्वाला देवी को आकर्षक झांकियों एवं बैण्ड बाजों के साथ शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त श्रद्धालु, मां भगवती भक्त मण्डल, सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाने को तैयार हो चुके हैं। वहीं दूसरी शैतान पाड़ा देवी मां मन्दिर के पुजारी कन्हैया लाल सैनी,हरीश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के शैतान पाडा देवी मां मन्दिर प्रांगण से आगामी 26 मार्च गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर पुरानी परम्पराओं को निभाते हुए ज्वाला मां का झंडा और माता की सवारी को बैण्ड बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा मन्दिर परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार, पुरानी सब्जी मण्डी, सर्राफा बाजार, पुरानी अनाज मण्डी, कानूनगो मौहल्ला,चौर का मन्दिर होते हुए राजकीय जगन्नाथ पहाड़िया माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पहुंचेगी जहां माता को भजनों के माध्यम से उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं मांगते हुए मां ज्वाला देवी को रिझाते हुए मां भगवती से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी जाएगी। जहां कस्बे में जगह-जगह स्थानों पर स्थानीय एवं दुर दराज से पधारे मां भगवती के भक्त जलपान करवाकर एवं पुष्प वर्षा करते हुए माता की पूजा अर्चना कर आरती उतार कर अपनी अरदास लगाईं जाएगी। वहीं दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का समापन शैतान पाड़ा देवी मां मन्दिर प्रांगण में महाआरती एवं प्रसादी वितरण करते हुए किया जाएगा। वहीं दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर निकलने वाली भव्य मनमोहक आकर्षक शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों पर अपनी निगरानी बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद रहेगा। वहीं दूसरी ओर अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क के समीप एक दिवसीय मेले का आयोजन भी होगा। जिसकी तैयारियों को स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रों से पधारें हुए लोग अपनी अपनी अस्थाई दुकानों एवं झुलें को लगाना शुरू कर दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button