क्राइममथुरा

तमंचे के बल पर बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के बाद महिला ने न्यायालय की शरण ली। इसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनाक्रम करीब एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। पीड़िता का कहना है कि पति मजदूरी के लिए बाहर गए थे। वह घर पर चार बच्चों के साथ थी। इसी दौरान तीन दबंग घर में घुस आए। तमंचे के बल पर तीनों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाईं। इसके बाद पीड़िता को जान से मारने और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर मुंह बंद कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करते रहे। अब पीड़िता ने परेशान होकर पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता का पति बच्चों को अपने रिश्तेदार के यहां छोड़ आया। इसी बीच आरोपियों ने महिला का अपहरण कर लिया और चार माह तक अलग-अलग स्थानों पर रखा। इस दौरान दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर 28 दिसंबर 2025 को पति के पास पहुंची। पति और पीड़िता पुलिस के पास गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने न्यायालय की शरण ली। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार विनोद, विजय, रामगोपाल और रघुनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button