गोड्डा
मौलाना आजाद ने आधुनिक शिक्षा की नींव रखी थी : हसन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। सामाजिक समरसता और शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले देश के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है। उपरोक्त बातें मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर असनबनी चौंक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम ने कहा कि भारत में हर साल 11 नवंबर के दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को समर्पित है।
कहा कि मौलाना आजाद ने आधुनिक शिक्षा की नींव रखी थी। वे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और प्रख्यात शिक्षाविद थे। आज हमें उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह पूर्व प्राचार्य प्रो प्रेमानंदन मंडल, बोरियो कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ कय्यूम अंसारी, अबुल कलाम अधिवक्ता, मोजीब आलम भूपूर्व सैनिक प्रकाश मरांडी, मो अजमल, वार्ड पार्षद मो इदरीस, मास्टर सज्जाद आदि ने भी मौलाना आजाद की जयंती पर अपने विचारों को रखा। मंच संचालन मास्टर शमीम कर रहे थे।




