डीसी ने वीसी के माध्यम से आपूर्ति पदाधिकारी के साथ की बैठक
DC held a meeting with the supply officer through VC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक एवं सभी डोर स्टेप डिलीवरी के साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अग्रिम खाद्यान्न माह अगस्त 2025 हेतु प्राप्त खाद्यान्न का शत प्रतिशत वितरण एवं ई-केवाईसी से संबंधित समीक्षा हुई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अगस्त 2025 का शत प्रतिशत वितरण पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी से छूटे हुए कार्डधारियों का सूची तैयार रखेंगे जैसे ही ऑप्शन खुले तो ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अयोग्य कार्डधारियों का राशनकार्ड सरेंडर करने हेतु निर्देशित किया गया। मृत लाभकों का डाटा शत प्रतिशत डिलिट करने का निर्देश दिया गया। पिछले तीन माह से राशन उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों की सूची डीलरों को उपलब्ध कराने को कहा गया। सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी तरह के योजनाओं में डीलरों की सहभागिता सुनिश्चित करायें। साथ ही पीडीएस दुकान ससमय खुले इसका विशेष ध्यान रखें। दुकानों का रंग रोगन करवाने एवं दुकान के बाहर एवं अन्दर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा दुकान के बाहर स्वच्छता बीन रखना सुनिश्चित करे।



