गोड्डा
गोड्डा तीरंदाजी टीम रवाना, जमशेदपुर में करेगी ज़िला का प्रतिनिधित्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 14 नवंबर से जमशेदपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोड्डा जिला तीरंदाजी एसोसिएशन की 14 सदस्यीय टीम को गुरुवार को गुड्डा प्राइवेट बस स्टैंड से रवाना किया गया। टीम में शामिल खिलाड़ियों में रिया भारती, प्रिया कुमारी, राजलक्ष्मी, प्रियंका सोरेन, तनु कुमारी, अंजली राज, असद अली, असलम अली, रहमत अली, अंश कुमार गुप्ता, सागर कुमार, पीयूष कुमार और राजवीर चौहान शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में राजा सिंह टीम के साथ गए हैं। रवानगी के अवसर पर गोड्डा जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के सचिव अब्दुल कलाम आज़ाद, अजीत कुमार सहाय, जयकांत राउत, मोहम्मद सफीक, मोहम्मद मुख्तार, सुफियान और ए. के. चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला-अफ़ज़ाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।



