बाराबंकी

भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष की अगवाई में 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा की अगुवाई मे शुक्रवार को विद्युत उपखंड अधिकारी ई0 विमलेश कुमार मौर्य को एक 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर 5 अगस्त तक मांगे पुरी न होने पर 6 अगस्त से पावर हाउस पर धरने का अल्टीमेटम दिया । उपखंड अधिकारी को सौपे गये ज्ञापन मे किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत सैदनपुर मे विद्युत उपकेंद्र निर्माण के लिए भूमि चयन होने के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरु नही हुआ है तथा प्रत्येक माह मीटर से रीडिंग निकालने की मांग कई कई महीने बाद रोडिंग निकालने के कारण बिल मे गड़बड़ी हो जाती है ग्रामीण क्षेत्रो मे 18 घंटे विद्युत आपूर्ति एव लो वोल्टेज को सही कराने की मांग की है। इस मौक़े पर सिरौलीगौसपुर तहसील अध्यक्ष रम सजीवन वर्मा, हनुमान प्रसाद, विक्रम सिंह, राजेंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button