वनांचल एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी की सुविधा शुरू, झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने विधायक हेमलाल मुर्मू को दी बधाई
First AC facility started in Vananchal Express, JMM District President Ejazul Islam congratulated MLA Hemlal Murmu

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झामुमो जिला अध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने आज लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने विगत दिनों कोलकाता में आयोजित रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में यात्रियों की सुविधा हेतू वनांचल एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी की मांग रखी थी। जिसे रेलवे प्रशासन ने स्वीकृति देते हुए आज से फर्स्ट एसी की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। फर्स्ट एसी की शुरुआत होने से साहेबगंज व पाकुड़ जिले के यात्रियों को एक बेहतर अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा। विधायक हेमलाल मुर्मू के द्वारा किये गये इस प्रयास की रेल यात्रियों, पार्टी के पदाधिकारियों, सभी प्रखण्ड/ नगर समिति के पदाधिकारियों सहित आम जनमानस ने भी खूब प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।



