गाजियाबाद

अफवाहों से न फैलाएं पैनिक, घरेलू गैस व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर्याप्त 

गाजियाबाद में शिकायत के लिए प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गाजियाबाद जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सभी पेट्रोलियम पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही प्रशासन ने कालाबाजारी, जमाखोरी या आपूर्ति में किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत के लिए संबंधित अधिकारियों और कंपनियों के अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए हैं।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों के कारण पैनिक न फैलाएं। यदि कहीं पेट्रोल-डीजल या घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, जमाखोरी या आपूर्ति में गड़बड़ी की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारी या जिला हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
जिला प्रशासन हेल्पलाइन
हेल्पलाइन नंबर: 0120-3761964
गैस कंपनियों के विक्रय प्रबंधक
दीपक राज (आईओसीएल) – 9624451100
नमन यादव (आईओसीएल) – 8053333039
कनकना (बीपीसीएल) – 9707048264
अमित कुमार (एचपीसीएल) – 9582418375
आपूर्ति विभाग – मोदीनगर क्षेत्र
विनोद भारती, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (तहसील मोदीनगर) – 9528871403
स्वेज पंवार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (मोदीनगर शहर) – 9720577155
हेमलता, पूर्ति निरीक्षक (ब्लॉक भोजपुर) – 7408137240
दीपा वर्मा, पूर्ति निरीक्षक (मोदीनगर शहर) – 8272829626
आपूर्ति विभाग – मुरादनगर क्षेत्र
शैलेश कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक (मुरादनगर शहर व ग्रामीण) – 9453418386
आपूर्ति विभाग – लोनी क्षेत्र
विशाल यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी – 7906871761
आनंद स्वरूप त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक – 9984450573
आपूर्ति विभाग – गाजियाबाद सदर क्षेत्र
प्रिया तिवारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (तहसील सदर) – 6394555683
सत्यप्रकाश मालवीय, पूर्ति निरीक्षक (नगर क्षेत्र प्रथम, ब्लॉक रजापुर) – 8010287829
प्रियंका राय, पूर्ति निरीक्षक (नगर क्षेत्र द्वितीय) – 8800453645
नूर फातिमा, पूर्ति निरीक्षक (ट्रांसहिण्डन क्षेत्र) – 8081205222
दिव्या जिंदल, पूर्ति निरीक्षक (खोड़ा क्षेत्र) – 8860369093
प्रशासन ने दोहराया है कि जनपद में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडरों की भरपूर उपलब्धता है। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button