अमेठी

भारत रत्न अटल जी की पुण्यतिथि पर उद्योग व्यापार मंडल ने किया नमन

महेश सोनी ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश सोनी समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में व्यापारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे, और “भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगे। जिससे वातावरण देशभक्ति और श्रद्धा से गूंज उठा।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष थे। उन्होंने राजनीति को सेवा और समर्पण का माध्यम बनाया। वे सच्चे अर्थों में जननेता और भारत के गौरव थे। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई। आज उनकी प्रेरणा हमें राष्ट्रहित, समाजसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने का संकल्प देती है।”
उन्होंने कहा कि अटल जी की वाणी और व्यक्तित्व हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका योगदान राष्ट्र की स्मृतियों में सदैव अमर रहेगा।इस अवसर पर प्रधान, सोनू कसौधन, राजू अग्रहरि, कमल अग्रहरि, पवन वैश्य समेत बड़ी संख्या में व्यापारीगण व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button