पाकुड़

झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पाकुड़ जिला के दो खिलाड़ियों का हुआ चयन – विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025-26

Two players from Pakur district selected in Jharkhand Under-16 cricket team – Vijay Merchant Trophy 2025-26

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को बीसीसीआई घरेलू विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है। यह टूर्नामेंट 7 दिसंबर, 2025 से कटक में आयोजित होगा। पाकुड़ जिले से जय रजक एवं प्रियांश कुमार को चयनित किया गया है। बीजीआर एवं जिला प्रशासन पाकुड़ द्वारा रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में संचालित कोचिंग से इन खिलाड़ियों का चयन हुआ। इन दोनों चयनित खिलाड़ियों को जमशेदपुर में दिनांक 24 नवंबर से झारखंड क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। उपायुक्त मनीष कुमार ने चयनित खिलाड़ियों एवं उनके कोच को बधाई दी और कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और झारखंड का मान बढ़ाने का आह्वान किया। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि यह चयन जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और झारखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button