बाराबंकी

फांसी के फंदे से निजी चिकित्सक का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे लटकता मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। बुधवार की देर रात्रि पत्नी से हुए विवाद के बाद अपने कमरे मे गये निजी चिकित्सक का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे लटकता मिला गुरुवार की भोर घर पहुंची पत्नी पति के लटकते शव को देख पुलिस को सूचना दी मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकलिया निवासी संदीप कुमार वर्मा पुत्र सूर्य प्रकाश सफदरगंज बदोसराय मार्ग पर स्थित मौलाबाद चौराहे पर निजी क्लिनिक चलाते है बुधवार की देर घर लौटे संदीप कुमार का अपनी पत्नी आरती से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया जिसपर पत्नी रात्रि मे गाँव मे किसी के घर चली गयी और संदीप अपने 8 वर्षीय पुत्र के साथ कमरे मे सोने चला गया गुरुवार की भोर घर पहुंची पत्नी ने संदीप का शव कमरे मे मोफलर के फंडे से लटकता मिला जिसकी खबर फैलते ही गाँव मे अफरातफरी मच गयी बाराबंकी मे रह रहे मृतक के माता पिता एव मसौली पुलिस को सूचना दी मौक़े पर पहुंची मसौली थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा, कस्बा प्रभारी अभय गुप्ता ने फ़ारसेंसिक टीम के साथ पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
( मृतक एव पत्नी के बींच विवाद बना मौत का कारण)
निजी चिकित्सक डा0 संदीप कुमार का विवाह 10 वर्ष पूर्व मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम ठकुरिहा से हुआ था जिनके एक 8 वर्षीय पुत्र भी है लेकिन पति पत्नी मे हमेशा वाद विवाद होता रहता था जिससे तंग आकर माता पिता बाराबंकी मे रहते थे चार माह पूर्व कोर्ट हुए समझौते के बाद पत्नी संदीप के साथ आयी थी।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि निजी चिकित्सक का शव फंदे से लटकता मिला था जिसका पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button