गोड्डा

अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में डीसी ने दिए दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में  जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन की स्थिति की क्रमवार समीक्षा की गई। बैठक में सदर अस्पताल के निबंधन एवं बिलिंग काउंटर को पुराने मेल वार्ड में स्थानांतरित करने, आयुष्मान भारत योजना के सफल संचालन हेतु  कंप्यूटर सेट का अधिष्ठापन करने,सरकारी एंबुलेंस सेवा के दरों में वृद्धि करने, सदर अस्पताल, गोड्डा में मेजर सर्जरी करने हेतू मरीजों के लिए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन सेट क्रय करने, लेप्रोस्कोपिक सेट की उपलब्धता, हड्डी रोग सर्जरी हेतु आवश्यक उपकरण क्रय करने, प्रयोगशाला कक्ष में आवश्यक जांच सामग्री जैसे रिएजेंट केमिकल, किट इत्यादि का क्रय करने, सदर अस्पताल में मुफ्त मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु लेंस क्रय करने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने हेतु अतिरिक्त मानव बल नियोजित करने, बाहर से आए एनेस्थीसिया मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराने, सदर अस्पताल के ओपीडी एवं सदर अस्पताल के बाहर सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण करने, भंडारगृह में दवा एवं अन्य सामग्री को सुसज्जित रखने, भंडारगृह के बाहर मरम्मति एव रंग रोगन कार्य पूर्ण कराने, कैजुवल्टी वार्ड में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो जाने के कारण मुख्य भवन में संचालित टीकाकरण कक्ष के स्थान पर कैजुवल्टी वार्ड का निर्माण कराने, अस्पताल परिसर के सामने एंबुलेंस को सुव्यवस्थित तरीके से तरीके रखने, डायलिसिस मशीन क्रय करने तथा अस्पताल में आए सभी मरिजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर  सिविल सर्जन डॉ. एससी शर्मा, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. ताराकांत झा, हॉस्पिटल मैनेजर मोनाली राय सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button