मथुरा

मथुरा पुलिस ने दबोचा लुटेरा, चेन स्नैचिंग की कई वारदातों को दिया अंजाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा की गोवर्धन पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गोवर्धन और वृंदावन थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ नरेश (41) निवासी गांव राल, थाना जैंत के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से मथुरा जनपद का रहने वाला है, लेकिन हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहकर उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गोवर्धन और वृंदावन क्षेत्र में लगातार हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस को आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग की घटनाओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास के साथ ही पूर्व में की गई अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button