पाकुड़

बाल श्रम उन्मूलन पर हुआ टास्क फोर्स का बैठक, उपायुक्त ने दी छापेमारी और सख्त कार्रवाई के निर्देश

Task force meeting held on elimination of child labour, Deputy Commissioner gave instructions for raids and strict action

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की शुरुआत में उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक से बाल श्रम उन्मूलन कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को अनिवार्य रूप से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जाए और उनका विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि ये बच्चे दोबारा बाल श्रम में न लौटें। इस संबंध में श्रम अधीक्षक को पूर्व में विमुक्त हुए बच्चों का नियमित फॉलो-अप रखने के भी निर्देश दिए गये। बैठक में उपायुक्त ने नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने ढाबों, लाइन होटलों, ईंट भट्टों, गैरेजों, वाशिंग सेंटरों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए छापेमारी चलाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो नियोक्ता अपने प्रतिष्ठानों में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाल श्रमिक के रूप में नियोजित करते हैं, उनके खिलाफ बाल एवं अल्प वयस्क श्रमिक (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए। मौके पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़ एवं महेशपुर एसडीपीओ, श्रम अधीक्षक, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button