मथुरा

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुलभ दर्शन के लिए तैयार किया जा रहा ब्लू प्रिंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी द्वारा ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। साथ ही सेवायत गोस्वामियों के शिष्यों एवं वीआईपी को सुलभ दर्शन की भी योजना बनाई जा रही है। वीआईपी दर्शन के नाम पर वसूली जैसे कार्य पर भी अंकुश लगाया जाएगा। लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में स्थित कार्यालय में  कमेटी की बैठक में कई विषयों पर मंथन हुआ। अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने की। इस दौरान दिवाली के बाद कार्तिक मास में 10 नवंबर से आने वाले श्रद्धालुओं को सहज और सुरक्षित दर्शन की व्यवस्था पर चर्चा की। सदस्यों एवं सेवायत गोस्वामियों से सुझाव लिए। सुझाव एवं मंथन के बाद मंदिर में कमेटी सदस्य पहुंचे और शनिवार को श्रद्धालुओं को हो रही भीड़ से आगामी दिनों में व्यवस्थाओं का आकलन किया। शनिवार एवं रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो जाती है। इसके लिए कमेटी द्वारा मंदिर के अंदर व बाहरी व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन के लिए आने वाले विशिष्टजन यदि एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके तो उनका रजिस्ट्रेशन तुरंत भी कराया जा सकता है। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। बैठक में डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार कमेटी के सदस्य सेवानिवृत्त जिला जज मुकेश मिश्रा, नगर आयुक्त जग प्रवेश, कमेटी सदस्य एवं सेवायत हिमांशु गोस्वामी, रजत गोस्वामी, शैलेंद्र नाथ गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button