मथुरा

वृंदावन के ओमेक्स इंटरनिटी में अवैध गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से चल रहे गेस्ट हाउस, होटल और होम-स्टे के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने ओमेक्स इंटरनिटी के कृष्णा कैसल सोसाइटी में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 40 फ्लैटों की बिजली काट दी गई। उनके स्वामियों को चेतावनी दी है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों में खलबली मच गई है। ओमेक्स पुलिस चौकी प्रभारी रितु यादव ने पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस, होटल और होम-स्टे वाले फ्लैटों की जांच की। अभियान के दौरान करीब 40 फ्लैटों में व्यावसायिक तौर पर यात्री ठहरे हुए पाए गए। इन फ्लैटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी बिजली काट दी गई। कार्रवाई के बाद कृष्णा कैसल के लोगों ने रविवार को पुनः पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपा है, ताकि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button