जामताड़ा

मिहिजाम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

बीपी और शुगर की हुई जाँच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा जिला अंतर्गत मिहिजाम नगर के वार्ड नम्बर 5 में भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश महतो की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मेडिकल टीम द्वारा निशुल्क चिकित्सिय जांच बीपी , सुगर , हीमोग्लोबिन आदि किया गया । साथ ही चिकित्सिय परामर्श के साथ – साथ आवश्यकता अनुसार उपलब्ध  दवाओं का वितरण भी किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता मनीष दुबे ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में मोदी जी के जन्मदिन विगत 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी निमित्त आज मिहिजाम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। मनीष दुबे ने उपस्थित लोगों से नियमित स्वास्थ्य जाँच करवाने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की । उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है , इसीलिए खुशहाल व सुखद जीवन जीने के लिए जरूरी है कि हम स्वस्थ रहे। कार्यक्रम के संयोजक मितेश साह ने कहा सेवा संकल्प अभियान के निमित्त कुल 16 प्रकार के आयोजन पूरे देश भर में किये जा रहे है। जिसमे सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत कुल 25 प्रकार के सेवा कार्य से जुड़े कार्यक्रम होना है , जिसमे स्वास्थ्य जांच शिविर भी एक कार्यक्रम है।  मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाने का उद्देश्य यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत’ और ‘आरोग्य भारत’ के संकल्प को साकार करने में योगदान देना है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जरूरी है हम अपने दिनचर्या में हेल्थी फ़ूड को खान पान का हिस्सा बनाये, जितना हो सके तेल मसाला कम खाये। स्वास्थ्य जांच शिविर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयदीप मलिक ने कहा कि मनीष दुबे जी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर के लिए हमलोगों को आमंत्रित किया गया था इसके बाद हमारे द्वारा यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया  जिसमें यहां निवास करने वाले लोग विभिन्न तरीके के स्वास्थ्य संबंधी समस्या का जाँच करवाया!
चिकित्सा पदाधिकारी के साथ सीएचओ बबली गोराई,एचएम रियाजुद्दीन अंसारी,एएनएम खुशबू गुप्ता,फार्मासिस्ट श्याम किशोर रविदास शामिल थे।स्वास्थ्य जाँच शिविर के सफल संचालन में नगर महामंत्री अजीत पासवान,अरबिंद हाड़ी,राजवीर पटेल,उदयशंकर साह, गोपाल ठाकुर , प्रदीप हरि , राकेश हरि आदि की भूमिका सराहनीय रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button