
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेलजी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन्स में मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता में पुलिस अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं रिक्रूट आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने दौड़ में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और फिटनेस का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में उत्साह का वातावरण रहा।