ललितपुर

 श्रीलक्ष्मी नरसिंह रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ

प्रथम दिवस हुआ नारद मोह की लीला का मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नगर के ऐतिहासिक श्रीलक्ष्मी नरसिंह मंदिर तालाबपुरा के तत्वावधान में आयोजित 56वें रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। भव्य समारोह का प्रारंभ मंदिर के महंत गंगादास जी महाराज ने श्री गणेश व रामायण पूजन के साथ किया। मंचासीन अतिथियों में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, पुलिस अधीक्षक मो.मुस्ताक, सीडीओ शेषनाथ चौहान तथा अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे। महंत गंगादासजी ने कहा कि रामलीला का मंचन केवल मनोरंजन नहीं, अपितु यह हमारे जीवन में मर्यादा, त्याग, संयम और धर्म की राह दिखाता है। प्रभु श्रीराम का पावन चरित्र समाज में एकजुटता और नैतिक मूल्यों की स्थापना का संदेश देता है। सदर विधायक ने कहा कि नगर में लगातार 56 वर्षों से रामलीला महोत्सव का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन जन-जन तक मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों को पहुँचाने का पुण्य कार्य है। एसपी ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रशासन एवं पुलिस महोत्सव की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग देंगे। सीडीओ ने कहा कि श्रीराम का चरित्र भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जिससे हर आयु वर्ग के लोगों को प्रेरणा मिलती है। शुभारंभ के पश्चात वृंदावन से आए कलाकारों ने गणेश व रामायण आरती से कार्यक्रम का प्रारंभ किया और तत्पश्चात नारद मोह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। इस दौरान राधेश्याम महाराज, जगतगुरू डा.कृष्ण गिरि महाराज, डा.ओमप्रकाश शास्त्री, रामेश्वर प्रसाद, प्रदीप चौबे, बब्बू राजा, रमेश लोधी, सीओ अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, सदर चौकी प्रभारी प्रशांत राणा, वी.के.सरदार, अजय तिवारी नीलू, शशिभूषण बुन्देला, धर्मेन्द्र रावत, राजीव बबेले, कमलपत रिछारिया, मुन्नालाल, बृजेश चतुर्वेदी, संजय ड्योडिया, हाकिम सिंह, अजय पटैरिया, बी.एन.वाजपेयी, राव राजा, अशोक पटैरिया, शरद, विलास पटैरिया, उदित रावत, गिरिश पाठक, राजेन्द्र वाजपेयी, मनीष विश्वकर्मा, मनीष सडैया, हृदेश हुण्डैत, विवेक सडैया, हरीशंकर साहू, कैलाश यादव, नारायण यादव, राजू यादव, कौस्तुव चौबे, अजय नायक, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, सुवोध गोस्वामी, प्रभाकर शर्मा, अजय तोमर, हरीबाबू शर्मा, छक्कीलाल साहू, निखिल, धर्मेन्द्र यादव, अनुज, डा.विक्रांत तोमर, कल्लू तिवारी, अरविन्द संज्ञा, मुकेश गुप्ता, रमाकांत तिवारी, प्रदीप रिछारिया, कृष्णकांत सोनी, अशीष तिवारी, अमित लखेरा, मनीष पाठक, पकंज रैकवार, रंजीत बुन्देला सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button