ललितपुर

ग्राम धौर्रा में बाबा साहब की प्रतिमा एवं पार्क विकास कार्य का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

संविधान दिवस पर बाबा साहब के योगदान को किया याद
ललितपुर। संविधान दिवस के अवसर पर विकासखंड बिरधा के ग्राम धौर्रा स्थित अंबेडकर पार्क में डा.बी.आर. अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना एवं पार्क के विकास कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस दौरान झांसी-ललितपुर सांसद तथा राज्यमंत्री भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। वक्ताओं ने बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक समानता के विचारों और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने तथा समानता पर आधारित समाज की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, मदन मोहन, मदन मोहन लाल, सिंह यादव, करोड़ीलाल अहिरवार, खुशी लाल अहिरवार, चंपा लाल, हीरालाल अहिरवार, महेश सेन, प्रदीप, जमना अहिरवार, लल्लू राम अहिरवार और सत्यनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button