ललितपुर

कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में कवियों और शायरों ने बांधा समां

वीरांगना झलकारी बाई को किया नमन

देशभक्ति और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत रचनाओं पर गूंजती रहीं तालियां
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर में आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में कवियों और शायरों ने अपनी ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में देशभक्ति, वीरता, सामाजिक चेतना और मातृभूमि के प्रति प्रेम से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत की गईं। कवियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में वीरांगना झलकारी बाई के शौर्य और साहस को याद करते हुए कवियों ने उनकी वीरता का बखान किया। इस दौरान प्रस्तुत पंक्तियां कि वीरांगना झलकारी को देखो अंग्रेजों के छक्के छुड़ा गई। जंग में तलवार चलाकर अंग्रेजों को मार भगा गई।। ने श्रोताओं में देशभक्ति का भाव जागृत किया। अध्यक्षता कर रहीं वरिष्ठ कवयित्री सुमनलता चांदनी ने अपनी भावपूर्ण रचना के माध्यम से मातृभूमि और मां के प्रति प्रेम की अभिलाषा व्यक्त करते हुए कहा कि अभिलाषा है इस धरती पे मुझे जन्म हजारों बार मिले। मां के आंचल में खेली हम, हर जन्म में उसका प्यार मिले। उनकी प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में राजाराम खटीक एड., सरवर हिंदुस्तानी, जलील बख्श सहित अन्य कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक वातावरण को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर श्रोता के रूप में रंजीत कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुशवाहा, रामसेवक कुशवाहा, आकाश रजक, राजू, राजकुमारी, लक्ष्मी, रामसखी कुशवाहा, प्रेमलता, रागिनी, अर्चना गौतम, दुग्गी शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में संयोजक रामप्रकाश शर्मा ने सभी कवियों, शायरों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button