बेतुल

बैतूल रामचरितमानस युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक:वासुदेव काले

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बैतूल। संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती के उपलक्ष में शासकीय कन्या शाला गंज में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी वक्ता वासुदेव काले, डॉ.महेश गुजेले, जन अभियान परिषद के मेंटर आशीष कोकने की उपस्थिति में और धनंजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसीदास जी के छाया प्रति पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि तुलसीदास जी एक महान कवि और संत थे जिन्होंने हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी रचनाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं और उन्हें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। डॉ महेश गुंजेले ने कहा कि आज के इस युग में तुलसीदास जी द्वारा रचित राम चरित्र मानस प्रत्येक घर में निवास कर रही है और कहीं ना कहीं हमारे सभी का मार्गदर्शन ताकि साथ-साथ चरित्र का भी चौमुखी विकास करने में विशेष भूमिका निभा रही है। वासुदेव काले ने कहा कि तुलसीदास जी की रचनाएं आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन के मूल्यों को प्रकट करती हैं साथ ही उनकी रचनाएं सामाजिक समरसता और एकता के महत्व को दर्शाती हैं। आशीष कोकने ने कहा कि तुलसीदास जी की रचनाओं से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करें और अपने जीवन में उतारें। इस अवसर पर जीवन उच्चसरे, हुकुमचंद कलभोर, लीनिका  कारे, सीतल, रूपाली यादव, पुजा खाडगरे शाला स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button