बरेली
हिंदी भाषा को लोकप्रिय बनाने में मुंशी प्रेमचंद के का महत्त्वपूर्ण योगदान- उपमेंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली । अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार के तत्वावधान में उपन्यासकार एवं कहानी सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की 145 वीं जयंती स्थानीय पांचालपुरी स्थित संस्था के कैंप कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश जौहरी के संयोजन में मनाई गई । जयंती पर मुंशी प्रेमचंद पर केंद्रित विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट रहे। मां शारदे एवं मुंशी प्रेमचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में साहित्यकारों एवं संस्था- पदाधिकारियों ने मुंशी प्रेमचंद जी पर अपने- अपने विचार व्यक्त किए और मानवीय मूल्यों की स्थापना एवं हिंदी भाषा को लोकप्रिय बनाने में उनके साहित्य को महत्त्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट. ने मुंशी प्रेमचंद जी के उपन्यास और कहानियों पर शोध के लिए अकादमी की स्थापना की माँग करते हुए कहा कि हिंदी भाषा को लोकप्रियता दिलाने के साथ हिंदी के उत्थान में उनकी लेखनी का बड़ा योगदान है।
कार्यक्रम अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपने साहित्य के माध्यम से आम जनमानस में नवीन चेतना का संचार किया।



